100 दिन में कालेधन पर शुरू हो जाएगी कार्यवाही
फतेहपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहाकि सरकार बनते ही 100 दिन के अंदर का
फतेहपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहाकि सरकार बनते ही 100 दिन के अंदर काले धन पर कार्यवाही शुरू हो जाएगी। विपक्ष को घेरते हुए सपा-बसपा एवं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के हर गलत काम में सपा और बसपा ने साथ दिया। जनता के नकारात्मक उत्तर आने पर पूछा फिर वोट देंगे जवाब आया नहीं। जैसे उद्बोधन से जनता के दिल में बस जाने की पुरजोर कोशिश की।
शाह कस्बे में भाजपा की चुनावी जनसभा में आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अभिवादन स्वीकार कर पूछा कि आजाद भारत देश में किस बात की कमी है जो विश्व शक्ति नहीं बन पाया। जनशक्ति, प्राकृतिक संपदा, सैन्य बल सब कुछ तो है। कांग्रेस 67 साल से वोट मांग रही है, दिया है भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई। वह केवल साध्वी निरंजन ज्योति के लिए वोट मांगने नहीं आए हैं। वह तो देश और समाज को बनाने के लिए वोट मांगने आए हैं। कांग्रेस को अब कितना समय चाहिए, महंगाई का दर्द व्यापारी, किसान, वेतनभोगी से पूछिए। आंसू निकल आते हैं। मुलायम और मायावती का नाम लेकर कहाकि कमजोर दिल वाले हैं। दहशत में समर्थन दे रहे हैं। शेर दिल भाजपा के पास है। 1998 से 2004 तक देश की कमान पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के हाथ में थी। उन्होंने कठोर निर्णय लिए, राजस्थान की धरती से परमाणु परीक्षण किया। अमेरिका सहित कई देशों ने आर्थिक मदद रोक दी लेकिन मित्रों महंगाई काबू में रही। टूजी, थ्रीजी, कामनवेल्थ घोटालों का नाम लेकर चुटकी लेते हुए कहाकि अब जीजाजी घोटाला आ गया है। कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों की जमात है, मैं नहीं कहता कि बीजेपी में आने वाले सभी सही हैं लेकिन गंगोत्री जब शुद्ध है तो गंगा अपने आप शुद्ध होगी।