विरोधी नहीं चाहते दलित की बेटी पीएम बने : मायावती
फतेहपुर : दलितों पर भरोसा, पिछड़े व मुस्लिम मतों के बिखराव पर चिंता जताते हुए बसपा सुप्रीमा
फतेहपुर : दलितों पर भरोसा, पिछड़े व मुस्लिम मतों के बिखराव पर चिंता जताते हुए बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि विरोधी नहीं चाहते है कि दलित की बेटी देश की प्रधानमंत्री बने। उन्होंने मुस्लिमों को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का खौफ दिखा बसपा को एकमुश्त वोट देने को कहा। पिछड़े मतों को एकजुट करने के लिए मंच से ही विधायकों के पेंच कसे। कहा यूपी सरकार ने निर्दोष पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं, जबकि अपराधी, गुंडे घूम रहे है। उन्होंने ऐलान किया कि जब भी सत्ता में आई तो निर्दोषों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। केंद्र सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वह सीएम थीं तब विकास में रोड़ा लगाया गया।
बुधवार को यह बात बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अफजल सिद्दीकी एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के प्रत्याशी जितेंद्र लोधी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कहा कांग्रेस ने देश में 50 वर्ष तक शासन किया है। देश का धन विदेशों में अरबों रुपये जमा किया। यह कालाधन वापस आ जाए। तो देश की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। उन्होंने भाजपा को निशाने में लेते हुए कहा कि केंद्र में छह वर्ष तक सत्ता में रहे। उस समय देश की आर्थिक स्थिति क्यों नहीं सुधारी। कहा कि मोदी के गुजरात के सीएम बनते ही गोधरा कांड हुआ था। वह देश क्या चला पाएंगे। सपा पर हमला करते हुए कहा मुजफ्फरनगर कांड यूपी सरकार की ही देन है। हिंदु एवं मुस्लिम मारे गए। सुप्रीम कोर्ट ने भी यूपी की सपा सरकार को इसका दोषी ठहराया है। बसपा सुप्रीमो ने अपने कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा यूपी में एक भी भी दंगे नहीं हुए। चार बार सीएम बनी सर्वसमाज का विकास किया। उन्होंने अखिलेश सरकार को विफल सरकार बताया।