बुंदेलखंड में प्राकृतिक आपदा के लिए राज्यपाल को ज्ञापन
लखनऊ। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिला। केंद्रीय ग्राम्य विकास र
लखनऊ। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिला। केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व वाले इस दल ने बुंदेलखंड की प्राकृतिक आपदा के बारे में जानकारी दी और किसानों के नुकसान की क्षतिपूर्ति करने की मांग की। उन्होंने इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्हें समय नहीं मिला जिसके बाद वह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और फिर राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। इसके बाद सरकार ने केंद्रीय मंत्री को बातचीत के लिए बुलाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बरसात एवं ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना की अधिसूचना प्रदेश सरकार को जारी करनी चाहिए जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सके।