सूरज नहीं दिखा पर बसपाइयों की भीड़ उमड़ती रही
लखनऊ। बुधवार को बसपा की राष्ट्रीय सावधान महारैली में आने वाली भीड़ उमड़ पड़ी है। बहुजन सम
लखनऊ। बुधवार को बसपा की राष्ट्रीय सावधान महारैली में आने वाली भीड़ उमड़ पड़ी है। बहुजन समाज पार्टी की इस महारैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का हुजूम एक दिन पहले से ही देखते बन रहा था। बुधवार सुबह तो हालात बिलकुल अलग दिखने लगे। भीषण कोहरा और सूरज के दर्शन नहीं होने के बावजूद भीड़ ही गर्माहट का अहसास कराती नजर आई। लाखों कार्यकर्ताओं के आने से कई जगह लगातार जाम की स्थिति बनी रही।
रायबरेली रोड से शहीद पथ और कानपुर रोड से शहीद पथ की ओर से हजारों का कार्यकर्ताओं का निकला हुजूम रैली स्थल पर लाखों में तब्दील हो गया। पूर्व व वर्तमान प्रत्याशियों के साथ ही टिकट की दौड़ में शामिल कई जिलों से आए प्रभारी भी मैदान के आसपास अपनी होर्डिंग्स लगवाने में जुटे थे। होर्डिग्स का वीआइपी क्षेत्र कहे जाने वाले शहीद पथ पर लग्जरी गाड़ियों पर सवार बसपा नेता अपनी होर्डिंग्स को लगवाते देर रात तक देखे गए। देर रात तक दो लाख से अधिक कार्यकर्ता मैदान व उसके आपपास दस्तक दे चुके थे। रातभर कार्यकर्ताओं के आने का क्रम चलता रहा।
स्मारकों में उमड़े कार्यकर्ता
पिछले कई दिनों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सन्नाटे में रहने वाला मान्यवर कांशी राम स्मारक स्थल मंगलवार को कार्यकर्ताओं की आमद से गुलजार हो गया। सेक्टर-एल क्षेत्रीय पार्क में ठहरे कई राज्यों से आए कार्यकर्ता पैदल ही जुलूस के रूप में स्मारकों की सैर करने निकल पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, कांशीराम और डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्रों को हाथों में लेकर नारा लगाते कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर