Move to Jagran APP

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता राजपूत को 14 दिन की जेल

लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता राजपूत को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भ

By Edited By: Published: Sat, 19 Oct 2013 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2013 12:53 AM (IST)
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता राजपूत को 14 दिन की जेल

लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता राजपूत को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शुक्रवार सुबह घर आए प्रापर्टी डीलर के बेटे पर दो फायर झोंकने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। भाजपा नेत्री ने महिला थाने में पूरी रात करवटें बदलते काटी। रीता की गिरफ्तारी पर भी मेरठ से उनके पति सुध लेने नहीं आए। भाजपाइयों ने भी उनसे किनारा कर लिया।

loksabha election banner

भाजपा नेत्री रीता राजपूत शहर में ही शताब्दी नगर में रहती हैं। पति नेत्रपाल सिंह मेरठ में गन्ना पर्यवेक्षक हैं। इकलौती बेटी दिल्ली में पढ़ती है। रामगढ़-पंजीपुर के प्रापर्टी डीलर हरी सिंह को उन्होंने व्यावसायिक पार्टनर भी बना रखा है।

हरी के बेटे सुमित का आरोप है कि दो साल से रीता के यहां ही उनके पिता रहते हैं। पिता को समझाने के लिए सुमित शुक्रवार सुबह अपनी दोनों बहनों के साथ रीता के घर आए थे। हरी सिंह को समझाने के दौरान रीता ने उन्हें बाहर जाने को कहा। आरोप है कि रीता ने तमंचे से सुमित पर दो फायर किए। पर वो बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तमंचा व दो खोखे बरामद कर रीता को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार सुबह रीता को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यहां भाजपा नेत्री पूरी तरह से अकेली नजर आईं। मेरठ में जिला गन्ना पर्यवेक्षण अधिकारी पति नेत्रपाल सिंह भी नहीं दिखे, न ही दिल्ली में पढ़ रही इकलौती बेटी। भाजपा नेताओं ने भी थाने से कोर्ट तक कहीं भी खैर-खबर नहीं ली।

सकते में भाजपा

रीता की गिरफ्तारी से भाजपा के होश फाख्ता हैं। गिरफ्तारी के 24 घंटे बीतने और 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बावजूद मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह पूरे घटनाक्रम से खुद को अनजान बताती हैं। उन्होंने मोदी की कानपुर रैली में व्यस्तता का हवाला देते हुए 10 मिनट में जवाब देने को कहा, लेकिन फिर शनिवार देरशाम तक फोन नहीं उठा। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लखनऊ पहुंचकर ही कुछ बता पाएंगे।' वहीं, जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह व महिला मोर्चे की प्रदेश सचिव अनीता जैन ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष को घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। दिशा-निर्देश पर ही अगला कदम उठाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.