बीमारियों को दावत दे सकती है अस्पताल में फैली गन्दगी
ललितपुर : जिला अस्पताल में फै ली गन्दगी नई बीमारियों को दावत दे सकती है। बारिश के मौसम में शुरू हुई
ललितपुर : जिला अस्पताल में फै ली गन्दगी नई बीमारियों को दावत दे सकती है। बारिश के मौसम में शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई है।
सफाई कर्मचारियों के अभाव में मरीजों के तीमारदारों ने दीवारों को गुटखे की पीक से रगना शुरू कर दिया है। आवारा जानवर परिसर में विचरण करके गंदगी फैला रहे है। वार्डो से रोजाना निकलने वाले कचरे का उठान नहीं हुआ है, जिससे वह अस्पताल में भी डप है। इससे तीव्र दुर्गध उठने लगी है। सड़ाध के कारण मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी काफी परेशानी हो रही है। मोरचरी के मेडिकल बेस्ट पड़ा हुआ है, जिसको आवारा जानवर फैला रहे है। मोरचरी के बाहर कई होटलें संचालित हो रही है, जिसमें रखी खाद्य सामग्री दूषित हो रही है। सफाई व्यवस्था का यही हाल रहा तो, आने वाले दिन और भी अधिक मुसीबतों भरे हो सकते है।