Move to Jagran APP

व्यापारियों का विशाल सेमिनार 12 मई को

ललितपुर ब्यूरो : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कोर कमिटि की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन मयूर

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 01:19 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 01:19 AM (IST)
व्यापारियों का विशाल सेमिनार 12 मई को
व्यापारियों का विशाल सेमिनार 12 मई को

ललितपुर ब्यूरो : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कोर कमिटि की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन मयूर के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर गम्भीरता से विचार किया गया। तय किया गया कि सभी पदाधिकारी समयबद्ध कार्यक्रम तय कर नगर, कस्बों, तहसील व गाँव में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेगे। 7 मई तक हर हाल में सदस्यता पूर्ण करनी है। एक जुलाई 2017 से सम्पूर्ण भारत में लागू होने वाली कर प्रणाली वस्तु एवं सेवा कर पर गहन चर्चा की गयी। प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने बताया कि 11 अप्रैल को व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मण्डी शुल्क समाप्त करने, पंजीकृत व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार का लाईसेंस देने व अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि जीएसटी के विषय में व्यापारियों को विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से आगामी 12 मई को व्यापारियों का विशाल सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउण्टेट व मास्टर प्रशिक्षक द्वारा व्यापारियों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जायेगी। ताकि व्यापारी नई कर प्रणाली के अनुसार अपना व्यापार कर सकें।

loksabha election banner

इस मौके पर अनिल जैन अंचल, महेन्द्र सतभैया, नरेन्द्र कड़ंकी, अभय जैन, नवीन सिंघई, पंकज बिरधा, प्रीतम सर्राफ, अशोक अनौरा, अवधबिहारी उपाध्याय, संजीव कप्तान, प्रशान्त इमलिया, अज्जाू बाबा, संजय रसिया, मोहम्मद नईम आदि व्यापारी मौजूद रहे। संचालन संयुक्त महामंत्री अभय जैन ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.