किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज
ललितपुर: कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करके जाच शुरू क
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 02:19 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 02:19 AM (IST)
ललितपुर: कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करके जाच शुरू कर दी है। निकटवर्ती गाव में रहने वाले अभिभावक का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री आटा चक्की पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, तभी से वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जाच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें