Move to Jagran APP

भवन से नहीं शिक्षा से श्रेष्ठ बनता है विद्यालय

ललितपुर ब्यूरो : केन्द्रीय विद्यालय का हर वर्ष वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण कराया जाता है। सहायक आयु

By Edited By: Published: Sat, 23 Jan 2016 12:29 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2016 12:29 AM (IST)
भवन से नहीं शिक्षा से श्रेष्ठ बनता है विद्यालय

ललितपुर ब्यूरो :

loksabha election banner

केन्द्रीय विद्यालय का हर वर्ष वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण कराया जाता है। सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन आगरा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल ने जेटीसी हॉस्टल स्थित केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। दल के सदस्यों ने बच्चों के शैक्षणिक ज्ञान को परखा। साथ ही पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, प्रयोगशाला सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान सहायक आयुक्त ने कहा कि भवन से नहीं बल्कि बच्चों के शैक्षणिक स्तर और ज्ञान से विद्यालय श्रेष्ठ बनते है।

जिला मुख्यालय स्थित जेटीसी हॉस्टल में केन्द्रीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। शुरूआत में विद्यालय का संचालन कक्षा 5वीं तक किया गया, जो हर वर्ष एक कक्षा आगे तक संचालित हो रहा है। वर्तमान समय में विद्यालय का संचालन कक्षा 9वीं तक किया जा रहा है। हालाँकि बुढ़वार रोड पर विद्यालय के स्थाई भवन का निर्माण कराया जा रहा है। विद्यालय का हर साल वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में आर.के.वशिष्ठ सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन आगरा के नेतृत्व में प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय क्रमाँक 2 ग्वालियर रेखा सक्सेना एवं चेतना शर्मा प्रधानाचार्य क्रमाँक 5 ग्वालियर की टीम ने 20 व 21 जनवरी को केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। चूंकि उक्त दोनों दिन जिलाधिकारी ने कड़कड़ाती ठण्ड को देखते हुये बच्चों की छुट्टी की थी, लिहाजा प्राचार्य विजया खराइत ने दोनों दिन विद्यालय खोलने के लिये जिलाधिकारी से अनुमति ली थी। अनुमति मिलने के बाद ही विद्यालय का संचालन किय गया था। जाँच दल के सदस्यों ने प्रत्येक कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक ज्ञान को परखा, जिस पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने विद्यालय के पेयजल, शौचालय, फर्नीचर की भी जानकार ली। साथ ही प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के रखरखाव की प्रशसा करते हुये कहा कि भवन से श्रेष्ठता साबित नहीं होती बल्कि इसके लिये बेहतर शिक्षा की जरूरत है जो विद्यालय में प्रदान की जा रही है। उन्होंने निर्माणाधीन विद्यालय भवन का भी जायजा लिया। राज्य पुरस्कार से पुरुस्कृत स्काउट गाइड छात्र अंकुर सक्सेना को जाँच दल के सदस्यों ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य विजया खराइत ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में बच्चों की छुट्टी कर दी थी। वार्षिक निरीक्षण को ध्यान में रखते हुये जिलाधिकारी से 20 व 21 जनवरी को विद्यालय संचालित करने की अनुमति ली थी। अनुमति मिलने के बाद ही उक्त दोनों दिन विद्यालय संचालित किया गया था। इसके पूर्व स्काउट के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉफ व छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.