सड़क दुर्घटना में चार घायल
तालबेहट(ललितपुर) : शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल हो गये। सभी घायलों को राह
तालबेहट(ललितपुर) : शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल हो गये। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उपचार के दौरान एक की हालत गम्भीर होने पर उसे झाँसी रिफर कर दिया गया। कोतवाली अन्तर्गत ग्राम भुचेरा निवासी राजुल पुत्र कमलेश (11) किसी कार्य से तालबेहट आ रहा था। रास्ते में वह वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। जिससे उसे गम्भीर चोटे आ गई। इसी प्रकार थाना वार के ग्राम पुलवारा निवासी हरगोविन्द पुत्र धर्मेन्द्र (25), शम्भु पुत्र सुरेश (21) व राजेश्वर पुत्र डल्लू (18) अपने गाँव से तालबेहट आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनका वाहन अन्यंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उपचार के दौरान राजुल की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झाँसी रिफर कर दिया।