बोर्ड प्रस्ताव को नजरअंदाज करने का आरोप
ललितपुर : वार्ड 14 के पार्षद मु. इदरीश राईन ने नगरपालिका अध्यक्ष को एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें
By Edited By: Published: Sat, 30 May 2015 12:40 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 12:40 AM (IST)
ललितपुर : वार्ड 14 के पार्षद मु. इदरीश राईन ने नगरपालिका अध्यक्ष को एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि 27 मई को आयोजित बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र के श्मशान घाटों में लगे पेड़-पौधों की सुरक्षा हेतु 2015-16 में आउट सोर्सिग के माध्यम से ठेका दिये जाने का प्रस्ताव रखा गया था। नगर में कई कब्रिस्तान है, उनकी अनदेखी की जा रही है। प्रार्थना पत्र में नगर क्षेत्र स्थित कब्रिस्तानों को शामिल कर श्मशान घाटों की सुरक्षा हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति किये जाने की माँग की गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें