'एमपी की भाँति यूपी में भी भाजपा की जरूरत'
ललितपुर: मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री जयंत मलैया का स्टेशन पर भाजपाइयों द्वारा गर्मजोशी से स्व
ललितपुर: मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री जयंत मलैया का स्टेशन पर भाजपाइयों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने की आवश्यकता है। भाजपा ही किसान और गरीबों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ सकती है। भाजपा ही बेरोजगारों के हाथों को काम देने में सक्षम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि संगठित होकर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की भाँति उत्तर प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करे। जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुने और निस्तारण कराने का प्रयास करे। इस मौके पर राहुल शर्मा, रमि रजक, डॉ.रामदास शर्मा, बृजेन्द्र सिंह सनी, मोहन ग्वाला, नीरज साहू, भूपेन्द्र राठौर, नीलगगन पंथ, सोनू कुशवाहा, राजेश लिटौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।