सड़क दुर्घटना में चार घायल
ललितपुर ब्यूरो : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटी घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हे
ललितपुर ब्यूरो :
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटी घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हे उपचार हेतु परिजनों द्वारा अस्पताल लाया गया। जहाँ एक की हालत गम्भीर होने पर उसे झाँसी रिफर कर दिया गया।
कोतवाली अन्तर्गत शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी हबीब खान (65) पुत्र हलके खान सुबह 8.30 बजे घर से निकलकर स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होने पर तत्काल झाँसी रिफर कर दिया। वहीं थाना जखौरा की चौकी बाँसी निवासी हलके (35) पुत्र सरमन व अरविन्द (30) पुत्र घनश्याम के अलावा ग्राम उमरिया निवासी महेश (28) पुत्र चन्द्रभान सड़क हादसे का शिकार हो गए। परिजनों द्वारा अस्पताल लाकर उपचार कराया गया।