ग्रिड फेल की आशका से रौंड़ा से ब्लैक आउट
शहर व सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति घण्टों ठप
दिन भर में मिली 5 से 6 घण्टे बिजली
ललितपुर ब्यूरो :
विद्युत विभाग द्वारा पारीछा में ग्रिड फेल हो जाने की आशका के चलते आधा दर्जन से अधिक बार जनपद की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी। जिसके कारण घण्टों तक शहर समेत सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही।
विद्युत विभाग द्वारा की जाने वाली घोषित कटौती के अलावा होने वाली अघोषित कटौती के अलावा होने वाली अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। गुरुवार को पारीछा उत्पादन केन्द्र में ग्रिड के फेल होने की आशका बढ़ते देख उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रोंड़ा पावर हाउस से 66 व 33 केवी की लाइन को आधा दर्जन बार ट्रिप करना पड़ा। जिस पर गुरुवार को दोपहर 10 बजकर 30 मिनट पर 66 केवी व 33 केवी लाइन रोंड़ा से बंद करनी पड़ी जो 11 बजकर 20 मिनट पर सुचारु हो सकी। इसके बाद फिर से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रोंड़ा से आपूर्ति बंद की गयी, जिसके बाद 4 घण्टे बाद शाम साढ़े 4 बजे आपूर्ति सुचारु की गयी। फिर शाम 4 बजकर 50 मिनट पर गयी जो, शाम 6 बजे के बाद आयी। अब यह फिर से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर बंद कर दी गयी जो 10 मिनट बाद ही सुचारु हो गयी। इसके बाद शाम 7 बजकर 20 मिनट पर फिर से 66 व 33 केवी लाइन की आपर्ति रोंड़ा से बंद कर दी गयी जो शाम 7 बजकर 45 मिनट पर सुचारु की गयी। यही नहीं शुक्रवार की सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर फिर से रोंड़ा से ही आपूर्ति बंद कर दी गयी जो सुबह 10 बजे सुचारु की जा सकी। इस प्रकार यह सिलसिला दिन भर व दूसरे दिन भी जारी रहा। जानकारों के अनुसार पारीछा में कोयले की कमी व गीला कोयला आने के कारण ग्रिड ठप होने की आशका बनी हुयी है। इसी के चलते गुरुवार को कई बार ग्रिड फेल होने की आशका के कारण अधिकारियों ने इमरजेंसी में आपूर्ति बंद करा दी गयी।