धूमधाम से मनायी गयी जन्माष्टमी
पाली (ललितपुर) : जन्माष्टमी का पावन पर्व नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कृष्णा समिति एवं नगरवासियो के सहयोग से शोभायात्रा सुबह 11 बजे डीजे, ढोल नगाढ़े के साथ नगर के देवहरे मन्दिर बस स्टैण्ड चौराहा से निकाली गयी। शोभायात्रा नगर के बाजार, रेज चौकी होती हुयी श्रीहजारिया विश्वनाथ मंदिर पहुँची। डीजे की धुन पर थिरकते हुये आगे युवा चल रहे थे। तो मध्य में भगवान कृष्ण अपनी मोहिनी सूरत से मन को भाव विभोर कर रहे थे। पीछे-पीछे नगर की महिलायें भी भक्तिरस में डूबी हुयी भगवान का भजन 'नन्द के आनन्द भयौ, जय कन्हैयालाल की' गाती चल रहीं थीं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर रामजीवन यादव, अरविन्द चौरसिया, पार्षद पुनीत चौरसिया, प्रतिपाल सिंह बम्हौरी, खिलान यादव, तिलक यादव, रानू दुबे, राहुल यादव, गब्बर, भरत, जयसिंह, गोपाल याद अध्यक्ष कृष्णा समिति, सुनील, बब्बू, आकाश शुक्ला, सत्यनायण उपाध्याय, अखिलेश जैन, प्रियंक जैन, कोटसाब, राजदीप बुन्देला, सौरभ नायक, ध्रुव पुरोहित आदि मौजूद रहे।