बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री
लखीमपुर : विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने हर बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्रियां समय से उपलब्ध करान
लखीमपुर : विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने हर बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्रियां समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसमें लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
उन्होंने यह चेतावनी बाढ़ राहत केंद्र हसनपुर कटौली पर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के दौरान कहीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी घनश्याम त्रिपाठी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत प्राप्त करने से वंचित न रहने पावे। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को शुद्ध पेयजल, दवाइयां, पशुओं के लिए चारा, खाद्यान्न सामग्रियों सहित अन्य सभी जरूरत की वस्तुएं तात्कालिक रूप में मुहैया करा दी जाएं। बाढ़ प्रभावित गांवों में पंहुचने के लिए स्टीमर चलवाएं जाएं तथा एनडीआरएफ और पीएसी की अतिरिक्त बल तैनात किए जाएं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ऐसे गरीब जिनके पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं उन्हें आने वाले दिनों में पक्के मकान दिए जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से बाढ़ राहत कार्य में जुटने का आह्वान किया। इस क्रम में पीड़ितों को 10 किलो आटा, पांच किलो, चावल दो किलो, दाल 20 किलो, आलू सहित अन्य सामग्री करीब 160 लोगों को दी। उन्होंने ग्राम प्रधानों से बाढ़ राहत कार्य में मदद करने को कहा।