धूमधाम से मना निरंकारी बाबा का 63वां जन्म दिन
लखीमपुर : निरंकारी बाबा रहदेव ¨सह महाराज का 63वां जन्म दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। संत निरं
लखीमपुर : निरंकारी बाबा रहदेव ¨सह महाराज का 63वां जन्म दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। संत निरंकारी मिशन शाखा के कार्यकर्ता शहर के संकटा प्रसाद पार्क ईदगाह पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सुबह 8 बजे से पार्क में साफ सफाई अभियान शुरू किया। पार्क को स्वच्छ बनाने के साथ ही पौध रोपण भी किया गया। तीन घंटे की लगातार कड़ी मेहनत से मिशन के कार्यकर्ताओं ने पार्क की रंगत बदल दी है। मिशन के कार्यकर्ता स्वच्छ भारत अभियान की एक कड़ी के रूप में अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मिशन के स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का काम किया है।
इस अभियान में निरंकारी मिशन के काफी संख्या में भक्तों व सेवादलों ने भाग लिया। निरंकारी सत्संग भवन बेहजम रोड पर स्थित सत्संग का आयोजन किया गया। महात्मा हरिशंकर श्रीवास्तव ने स्टेट विचार व्यक्त करते हुए बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव ¨सह जी ने अपना एक-एक पल जीवन के परोपकार में लगाया। सद्गुरू की चर्चा करने पर चर्चा भी छोटी पड़ जाती है। बाबा ने जीवन को निरंकारी मिशन के लिए समर्पित कर दिया था। सत्संग में उपस्थित मुख्य वक्ता केएन तिवारी, भूपेश साहनी, नंद कुमार ¨सह, नरेंद्र बहादुर, ¨सह, नितिन पांडेय, सहायक मीडिया प्रभारी डॉ. वीपी त्रिपाठी, गीता भारतीय, गीता ¨सह, कुलदीप ¨सह, विवेक वर्मा, अंग्रेज ¨सह, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।