Move to Jagran APP

आज धूमधाम से निकलेगी शिव की बरात

लखीमपुर : भगवान शिव के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाया जाएगा। मंदिर

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 09:59 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 09:59 PM (IST)
आज धूमधाम से निकलेगी शिव की बरात
आज धूमधाम से निकलेगी शिव की बरात

लखीमपुर : भगवान शिव के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाया जाएगा। मंदिरों में रुद्राभिषेक व जाप अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं शहर को भी दुल्हन सा सजाया जा रहा है। पूरे शहर में बिजली की तथा फूलों की झालरों से सजावट की गई है। शहर के चौराहों पर भव्य द्वार बनाए गए हैं। ओवरब्रिज पर भी बिजली की झालरों से सजावट की गई है। महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख मार्गों से भगवान महादेव की बारात निकाली जाएगी।

loksabha election banner

नगर के प्रमुख लोगों द्वारा इस बरात का जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के शिव मंदिरों में भी तैयारियां की गई हैं। भुईफोरवा नाथ मंदिर में सफाई इत्यादि के बाद पूरे मंदिर को बिजली की झालरों से सजाया गया है। वहीं मंदिर परिसर पर भक्तों के आने तथा जाने की व्यवस्था की गई है। भक्तों के लिए प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। शुक्रवार को महाशिव रात्रि के पर्व पर यहां सुबह से भक्तों का जमावड़ा लगेगा। वहीं मेला मैदान चौराहे से आनंद टाकीज रोड पर मनकामेश्वर मंदिर पर भी फूलों व बिजली की झालरों से सजावट की गई है। यहां भी सुबह से पूजा अर्चना के बाद भक्त भंडारा कराएंगे। इसके अलावा जंगली नाथ मंदिर, बाबा बंशी वाले आश्रम पर नर्मदेश्वर महादेव इत्यादि मंदिरों पर भी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। भक्तगण दिन भर यहां पूजा-पाठ करेंगे। आनंद टाकीज रोड पर विशाल द्वार बनवा कर फूलों से सजावट कराई गई है। इसी मार्ग से शाम को बरात गुजरेगी। गोला रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर भी सुबह साधक भगवन शिव का अभिषेक करने के बाद हवन करेंगे। जिला मुख्यालय से करीब छह किमी दूर राजा जन्मेजय की यज्ञ स्थली देवकली में चंद्रकला आश्रम पर पं. भवानी प्रसाद उपाध्याय के दिशा निर्देशन में 12 शिव¨लग वाले मंदिर में रूद्राभिषेक कराया जाएगा। वहीं अनेक बालकों का यज्ञोपवीत भी कराया जाएगा। आचार्य प्रमोद यज्ञ सम्पन्न कराएंगे। जिला मुख्यालय से उत्तर दिशा में स्थित कंडवा नदी के तट पर लिलौटी नाथ तीर्थ पर भगवान शिव के भक्त उनका बर्फ से श्रंगार करेंगे तथा दिन भर पूजा-अर्चना व भंडारे का क्रम चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.