वन निगम के लिपिक ने डीएम को दिया त्याग पत्र
लखीमपुर: वन निगम के एक लिपिक ने गुरुवार को अपना त्याग-पत्र डीएम को सौंप दिया। लिपिक ने विभागीय अधिका
लखीमपुर: वन निगम के एक लिपिक ने गुरुवार को अपना त्याग-पत्र डीएम को सौंप दिया। लिपिक ने विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
वन निगम में तैनात लिपिक राजाराम दुबे ने बताया कि विभाग में उसका कार्य वेतन बनाने और आयकर में कटौती करने का है। जबकि आयकर की ई-फाइ¨लग का काम सहायक लेखाकार का है। उनके मुताबिक आयकर की ई-फाइ¨लग देरी से हुई है। इससे टीए वित्त पर आपत्ति लगी हुई है। नियमानुसार जिसके द्वारा आहरण किया जाता है, उससे ही वसूली भी की जानी चाहिए। आरोप है कि वसूली के लिए लगातार उन पर दबाव डाला जा रहा है और वेतन से कटौती भी की गई है। विभागीय अधिकारियों द्वारा नियम विरुद्ध कार्रवाई करने से वह काफी परेशान है। राजाराम ने बताया कि उसके बच्चे की तबियत खराब रहती है, लेकिन डीएलएम द्वारा चार से पांच तक वेतन रोककर दिया जा रहा है। इससे बच्चे की दवा न हो पाने के कारण तबियत भी लगातार बिगड़ती जा रही है। राजाराम ने डीएम को दिए त्याग-पत्र को स्वीकार करने की मांग की है। साथ ही विभाग के कई अन्य उच्चाधिकारियों को भी त्याग-पत्र की कापी भेजी है।