सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला
लखीमपुर : 350 साला को समर्पित क्षेत्र में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर किर्तन में समूह संगत ने बढ़चढ़
लखीमपुर : 350 साला को समर्पित क्षेत्र में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर किर्तन में समूह संगत ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अजादनगर के घोला गुरुद्वारा से समूह संगत के सहयोग से महंगापुर गुरूनानक पियाऊ गुरुद्वारा के संत बाबा गुरनाम ¨सह की अगुवाई में 350 साला को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन दोपहर घोला गुरुद्वारा से चलकर विशेनपुरी, मंसूरी फार्म अलग-अलग पड़ाव से होते हुए देर शाम महंगापुर पहुंचा। नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा बजाते ज्ञानी चल रहा था। वहीं पर नगाड़े के पिछे पंच प्यारे गाड़ी पर सवार चल रहे थे। पीछे फूलों से सजी गुरू ग्रंथ साहब की सवारी चल रही थी। गुरू ग्रंथ साहब की सवारी के पीछे समूह संगत गुरू के जाप करते चल रही थी। नगर कीर्तन का काफिला दो किमी लंबा था।