ब्राह्मण महासभा ने किया 70 वरिष्ठों का सम्मान
लखीमपुर : परशुराम जयंती के अवसर पर बेहजम रोड स्थित ब्राम्हण धर्मशाला में एक सम्मान समारोह के दौरान
लखीमपुर : परशुराम जयंती के अवसर पर बेहजम रोड स्थित ब्राम्हण धर्मशाला में एक सम्मान समारोह के दौरान धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र का विकास तो उनकी प्राथमिकता है ही इसके अलावा वे ब्राह्माण समाज के लिए हर संघर्ष में साथ देंगे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के उच्चादर्श सभी के सामने हैं। वह एक तपस्वी के रूप में समस्त जगत का कल्याण करने वाले परशुराम के आदर्शों को ब्राह्माण कभी न भूलें। प्रगतिशील ब्राम्हण महासभा के इस कार्यक्रम में महासभा के आजीवन सदस्य एवं बस मैगलगंज बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मोहन वाजपेई ने वरिष्ठ सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया। जिसमें करीब 70 लोग सम्मानित किए गए। इसमें युवा योग गुरु मंगेश त्रिवेदी, जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स छंदा पांडेय, बार संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री महेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, समाज सेवी रूपम तिवारी, तृप्ती अवस्थी, महिला आरक्षी नीरज मिश्रा, गायत्री उपाध्याय, बीना शुक्ला, गुरुनानक डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रश्मि तिवारी, देव भाषा के प्रसार में जुटे ओमकार नारायण उपाध्याय, बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा व राकेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेई, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, ऊषा मिश्रा, ऋचा तिवारी, ज्ञान स्वरूप शुक्ला, पत्रकार प्रशांत पांडेय, कमल मिश्रा, श्याम जी अग्निहोत्री आदि को भी वाजपेई ने उत्तरीय ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के बाद एक सहभोज का भी आयोजन किया गया।
परशुराम जयंती को लेकर कार्यक्रम आज
संवादसूत्र, मोहम्मदी (लखीमपुर) : ब्राह्मण वेलफेयर फाउंडेशन मोहम्मदी द्वारा भगवान परशुराम जयंती समारोह आशीर्वाद गेस्ट हाउस में मनाया जाएगा। 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस समारोह में सुबह विप्र समाज के बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार के बाद कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे से ब्राह्मण सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सहयोग देने वाले बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा।