राशन कार्ड को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
लखीमपुर : विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत हरदासपुर मजरा मस्जिद पुरवा व लुधौरा की महिलाओं ने जिला मुख्य
लखीमपुर : विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत हरदासपुर मजरा मस्जिद पुरवा व लुधौरा की महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राशन कार्ड बनवाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। शिकायत में कहा गया है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार फार्म कोटेदार को दिए गए, लेकिन राशन कार्ड नहीं बन पाए। महिलाओं ने मामले की जांच कराने और पात्रों को रियायती दर पर राशन उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड बनवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में हरदासपुर की शुभा देवी, मीना देवी, गुड़िया, कमला, जनती देवी, संगीता, रेशमा, सुधारा, ऊषा, ¨बदेश्वरी, रामप्यारी, कांती देवी, बसंती देवी, एकता देवी, राजकुमारी, जनतीरा, पूनम देवी, प्रेमा देवी, सुनीता देवी, सुमन उर्फ निर्मला, ग्राम पंचायत लुधौरा की मीरा देवी, श्याम सुंदरी, लज्जावती व रेशमा देवी आदि शामिल थीं।