त्याग भावना ही हमारी संस्कृति : संजय
तिकुनिया (लखीमपुर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजय ने कहा कि परिवार सदैव समरसता, सम
तिकुनिया (लखीमपुर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजय ने कहा कि परिवार सदैव समरसता, समर्पण व ममता भाव से ही आगे बढ़ता है। जहां समाजवाद लागू हो जाएगा कि जितना उसको उतना मुझको तो परिवार कतई नहीं चलेगा।
संजय ग्राम बनवीरपुर में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्याग भावना लानी होगी। यही हमारी विशेषता है, यही हमारी संस्कृति है। उन्होंने कहा कि आरएसएस बिना किसी भेदभाव के कार्य करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजय का सांसद अजय मिश्र आदि ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आशीष मिश्रा उर्फ मोनू ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक का परिचय उपस्थित जनों से कराया। इस अवसर पर डॉक्टर अभिमन्यु मिश्रा, भाजपा नेता संजय मिश्रा, अर¨वद ¨सह संजय, अमरीश ¨सह, योगेश वर्मा, जितेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।