ढाई हजार का इनामिया गिरफ्तार
सिकंद्राबाद (लखीमप र) : नीमगांव पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी शातिर अपराधी को गि
सिकंद्राबाद (लखीमप र) : नीमगांव पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। दो वर्ष पूर्व हुई बहू की हत्या में नामजद होने के बाद से फरार चल रहे अपराधी पर दस माह पूर्व इनाम घोषित किया गया था। क्षेत्र के ग्राम सरैया अकबरपुर निवासी संजेश उ़र्फ संजय को नीमगांव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। संजेश पर दो वर्ष पूर्व अपनी बहू की हत्या का आरोप लगा था। हत्या में नामजद होने के बाद से संजेश फरार हो गया। हत्या के अन्य आरोपियों में संजेश की पत्नी अब भी जेल में है जबकि पुत्र विपिन को नाबालिग होने के चलते जमानत मिल गई थी। दस माह पूर्व पुलिस ने संजेश की गिरफ्तारी पर ढाई हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसी बीच पुलिस को संजेश के बारे में जानकारी लग गई। बीती रात एसओ जावेद अख्तर ने सिपाही दीपेंद्र और बेहजम चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर भूलनपुर मोड़ से संजय उर्फ संजेश को पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि संजेश का चालान कर दिया गया है।