तरु पूजन संग बढ़ रही सस्कारों की बेल
लखीमपुर : खीरी जिले को हरा भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में गायत्री परिवार के सदस्यों
लखीमपुर : खीरी जिले को हरा भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में गायत्री परिवार के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई है। जागरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए गायत्री परिवार के लोगों ने रविवार को ईसानगर ब्लॉक के मोहम्मदापुर गांव में पौधरोपण किया। गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ की अगुवाई में गांव में Þवृक्ष गंगा अभियान यात्राÞ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत से पहले गांव के बाबा भगवानदास आश्रम में तरुपूजन संस्कार किया गया। तरुपूजन संस्कार का कार्यक्रम गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राम खेलावन निषाद, युवा प्रकोष्ठ के अजय वर्मा और कुलदीप वर्मा ने कराया।
वृक्ष गंगा अभियान संयोजक अनुराग मौर्य ने बताया कि तरुपूजन संस्कार के बाद आश्रम परिसर से वृक्षगंगा अभियान यात्रा निकाली गई। यात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहम्मदापुर पहुँची। यहां पर गांव के लोगों ने पीपल व बरगद के पेड़ लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर रोपित पौधों को शिक्षक संजीव कटियार और रामचंद्र कटियार 'निर्मल' ने गोद लिया। इसके बाद सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत मोहम्मदापुर, शेखनापुर और महेवा गांवों तथा शारदा नदी तटबंध पर आम, नीम, पीपल,बरगद, चितवन, बेल, अशोक आदि के 65 लगाए गए। रोपे गए इन पौधों को ग्रामीणों ने गोद लेकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजन मंडल के रामखेलावन कटियार, रामचंद्र कटियार निर्मल, ब्रजमोहन कटियार, जय गुरुदेव धर्म प्रचारक राम मनोहर, गायत्री कार्यकर्ता मुरलीधर मौर्य, राम नरेश वर्मा, कपिल यादव, अमरनाथ वर्मा युवा प्रकोष्ठ के कुलदीप वर्मा, अनुराग मौर्य सहित तमाम गायत्री परिजन सक्रिय रहे।