पहले चरण को आज रवाना होंगी पो¨लग पार्टियां
लखीमपुर :त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए 28 नवंबर को होने वाले मतदान की सारी तैयारियां प
लखीमपुर :त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए 28 नवंबर को होने वाले मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह से ही जिले के चार ब्लाकों में होने वाले प्रधानी चुनाव की पो¨लग पार्टियां ब्लाक मुख्यालयों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी। जिला मुख्यालय पर पो¨लग पार्टियों के लिए वाहनों की व्यवस्था, कर्मचारियों को सूचना, मतपेटियों की व्यवस्था जैसे जरूरी काम पूरे कर लिये गए। पहले चरण में बेहजम, मितौली, पसगवां और मोहम्मदी ब्लाक में सारी जरूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
सुबह आठ बजे से बेहजम, मितौली, पसगवां और मोहम्मदी ब्लाक से मतदान केंद्रों के लिए पो¨लग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पो¨लग पार्टियों को निष्पक्ष मतदान के लिए पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। यह सभी पो¨लग पार्टियां शुक्रवार शाम तक मतदान केंद्रों तक अपना डेरा जमा लेंगी।
कहां कितनी सीटें, कितने प्रत्याशी
- ब्लाक पसगवां में प्रधान पद की 109 सीटों पर 887 लोग चुनाव मैदान में हैं। इनमें 363महिलाएं भी प्रधानी में अपनी दावेदारी ठोंक रही हैं पसगवां में 202910 मतदाता 109 प्रधानों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए प्रशासन ने 311 बूथ बनाए हैं। इनमें अतिसंवेदन शील प्लस बूथों की संख्या 37 चिन्हित की गई हैँ।
बेहजम ब्लाक में प्रधान पद के 81 सीटों पर 461 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 216 महिलाएं भी दावेदारी ठोंक रही हैं। 1.32 लाख मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। अतिसंवेदन शील प्लस बूथ तीन हैं। शांति पूर्ण मतदान के लिए 219 बूथ बनाए गए हैं। मितौली में प्रधान पद की 91 सीटें हैं। इसके लिए 700 उम्मीदवार चुनाव मैदान में दावेदारी कर रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला 1 लाख 74 हजार 853 मतदाता करेंगे। इनमें 82315 महिला मतदाता शामिल हैं। अतिसंवेदन शील प्लस बूथ 18 चिन्हित किए गए हैं। मोहम्मदी में प्रधान पद की 107 सीटों पर 711 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 116 मतदान केंद्र और 280 बूथ बनाए गए हैं। सात अतिसंवेदन शील प्लस बूथ चिन्हित किए गए हैं।