Move to Jagran APP

अमरनाथ के लिए जत्था रवाना

लखीमपुर : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था नगर पालिका से रवाना हुआ। जिसे डॉ. इरा श्

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 09:17 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 09:17 PM (IST)
अमरनाथ के लिए जत्था रवाना

लखीमपुर : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था नगर पालिका से रवाना हुआ। जिसे डॉ. इरा श्रीवास्तव ने मुंह मीठा कराकर विदा किया। अमर नाथ यात्रा के लिए जाने वालों में अंशुमान माथुर, मोहित शुक्ला रामेश्वर प्रसाद समेत करीब 15 जोग थे जिन्हें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। करीब 15 दिन की यात्रा पर जाने वाले यह जत्था लखीमपुर से बरेली तथा बरेली से जम्मू के लिए प्रस्थान करेगा। इसमें नगर पालिका के अनेक कर्मचारी भी शामिल हैं। नगर पालिका परिसर में सुबह पूर्वाह्न करीब 11 बजे। जत्थे को रवाना करते हुए डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा की भगवान शिव को दर्शनों को जा रहे श्रद्धालु पूरी यात्रा सफल करके लौटे। साथ ही यात्रा में सावधानी भी बरते तीर्थ यात्रा सनातन धर्म का एक अंग हैं और तीर्थ यात्राओं पर जाने वालों के हृदय का वास होता है। इस लिए यात्रा पर जाते समय ईश्वर का स्मरण भी करते रहना चाहिए। तीर्थ यात्रा पर जाने वालों ने नगर पालिका अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए यात्रा की ओर प्रस्थान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.