गर्मी से दिन भर बेहाल रहे लोग
लखीमपुर : गुरुवार को भी मौसम का पारा लोगों को असहनीय रहा। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकार्ड किया गय
लखीमपुर : गुरुवार को भी मौसम का पारा लोगों को असहनीय रहा। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। लोग दिन भर गर्मी से परेशान रहे। सड़कों पर भी धूप से बचकर ही लोग चले। शर्बत व आम का पना पीने वालों की भीड़ ठेलों पर दिखाई दी। लोगों ने दिन भर पंखे कूलर के अलावा वातानुकूलित कक्षों में बैठकर दिन गुजारा। गर्मी से इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान दिखे। धूप की तपिश दोपहर में इतनी बढ़ी कि इंसान के साथ-साथ जानवर भी छाया तलाशते रहे।
गुरुवार का दिन भी काफी गरम रहा। सुबह से ही उमस काफी थी। सूरज चढ़ने के साथ साथ मौसम का पारा भी ऊपर सरका तो लोग बेहाल हो गए। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोग गर्मी से बचने के लिए सड़कों के किनारे छाया तलाशते रहे। दोपहर के वक्त सड़कों पर आवागमन कम रहा। गर्मी के मौसम में सड़कों पर गमछे से मुंह बांध कर या छाता लेकर लोग निकले। इसके साथ ही सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में में लोग पंखों, कूलरों के पास बैठे रहे। घरों में भी लोगों का दिन पंखा झलते बीता। ठंडा पानी परिवार लोगों ने गर्मी दूर की। तेज लू के थपेड़े व उमस ने दिन भर लोगों को बेहाल किया।