कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
लखीमपुर : शहर के गल्ला मंडी स्थित सुभाष पार्क में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन व्यास गद्दी पूजन के साथ
लखीमपुर : शहर के गल्ला मंडी स्थित सुभाष पार्क में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन व्यास गद्दी पूजन के साथ शुरू हो गया। पंडित हरि कृष्ण शास्त्री द्वारा संगीतमयी भागवत कथा सुनने के लिए पहले दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इससे पहले कलश यात्रा भी निकाली गई। सुभाष पार्क में भागवत कथा का आयोजन शाम को व्यास गद्दी पूजन के साथ किया गया। इससे पहले सुबह नकली कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। सदर बाजार मेला मैदान, अस्पताल रोड आदि कई रास्तों से गुजरती हुई यह यात्रा वापस कथा स्थल पर पूरी हुई। इसके बाद संयोजक मंडल के कुलदीप श्रीवास्तव ज्ञानेंद्र शुक्ल व अमित शुक्ल के साथ व्यास गद्दी पूजन कथा व्यास पं. हरिकृष्ण शास्त्री ने कराया। जिसके तुरंत बाद श्रीमदभागवत महातम्य, परीक्षित जन्म व शुकदेव आगमन की कथा सुनाते हुए कथा व्यास हरि कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कलयुग में भागवत कथा का विशेष महत्व है। इसके सुनने मात्र से मनुष्य भव सागर से तर जाता है।