भूकंप के झटके में दो बाइकें भिड़ी, चार घायल
लखीमपुर : भूकंप का झटका आते ही पास-पास में चल रही दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे बाइक पर सवार चार य
लखीमपुर : भूकंप का झटका आते ही पास-पास में चल रही दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर एक अन्य घटना में सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार खाई में जा गिरा। जिससे उसे कई गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को आए भूकंप के झटके ने कइयों को परेशान कर दिया। शनिवार को दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक बाइक से पलिया आ रहे थे। निघासन मार्ग पर ग्राम इटैया के पास पहुंचे ही थे। इसी बीच भूकंप का झटका आ गया। इससे पास-पास में चल रही दोनों बाइकें आपस में टकरा गई। टक्कर काफी जबर्दस्त थी। बाइक सवार सड़क गिर गए। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर ग्राम खमरिया निवासी शहवाज खान पुत्र उस्मान खान बाइक से पलिया जा रहा था। निघासन मार्ग पर ग्राम वनघुसरी के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक समेत मार्ग किनारे खाई में जा गिरा। बाइक सवार को कई गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।