धूप ने दी ठंड व शीतलहर से राहत
लखीमपुर : बीते तीन दिनों से निकल रही धूप से जनजीवन ने भी ठिठुरन व शीत लहर के बाद चैन की सांस ली है।
लखीमपुर : बीते तीन दिनों से निकल रही धूप से जनजीवन ने भी ठिठुरन व शीत लहर के बाद चैन की सांस ली है। सुबह भले ही आसमान में जोर का कोहरा रहता है। दस बजे के बाद निकली धूप से लोगों को राहत महसूस हुई है। रविवार को मौसम का पारा दो डिग्री और चढ़जाने से लोगों को राहत महसूस हुई। अधिकतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विगत कई दिनों से चल रही बदली व शीत लहर के बाद बीते तीन दिनों से निकली धूप ने लोगों को राहत दी है। ठंडी हवा कोहरा, शीत लहर के बाद धीरे-धीरे मौसम में हुए बदलाव ने लोगों को राहत दी है। रविवार को जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान बीस डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन भर लोगों ने धूप का आनंद लिया। तेज होती धूप ने लोगों की ठिठुरन दूर की। ठंड से परेशान लोगों ने सुबह से शाम तक धूप सेंकी, वहीं बच्चों व युवाओं ने भी मैदानों, छतों से पतंग उड़ाकर धूप का आनंद लिया।