सूर्योदय के साथ पूरा हुआ छठ पूजा का व्रत
लखीमपुर : पुत्रों की दीर्घायु व परिवार की कुशलता के लिए किया जाने वाला छठ पूजन गुरुवार को सुबह सूर्य
लखीमपुर : पुत्रों की दीर्घायु व परिवार की कुशलता के लिए किया जाने वाला छठ पूजन गुरुवार को सुबह सूर्योदय के साथ पूरा हुआ। जब महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर कहीं पुत्र प्राप्ति के वरदान मांगे, तो कहीं तो कहीं पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान उल्ल नदी पर सेठ घाट का तट श्रद्धालुओं से खचाखच भरा दिखा। भोर की पहली किरण के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य देने का सिलसिला करीब एक घंटे तक चला महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी सूर्यदेव की पूजा की।
पुत्र प्राप्ति व पुत्रों की दीर्घायु की कामना वाला छठ-पूजन सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा हुआ। करीब पांच बजे से ही उल्ल नदी के सेठघाट पर महिलाओं का जमावड़ा लगने लगा था। ठंड की चिंता न करते हुए महिलाएं व पुरुष दोनों ही पूजा की थाली सजाए नदी के किनारे वेदियों के पास बैठे दिखे। जैसे ही करीब 6:30 बजे, कोहरे के बीच से सूरज की किरणें दिखाई दीं। अर्घ्य देने का क्रम शुरू हो गया गंगाजल व धूप से भगवान आदित्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने छठ पूजन का पर्व मनाया। बुधवार से ही छठ पूजा को लेकर पूरा सेठ घाट का तीर्थ त्यौहार के रंग में रंगा दिखा। रंग-बिरंगी साड़ियों से सजी महिलाएं तथा बच्चे सभी इस पर्व का आनंद लेते दिखे। राधे ब्रजराज मंदिर के परिसर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। सूरज चढ़ने के साथ ही पर्व पूरा होने पर लोगों ने अपने घरों में रुख किया।