खेलों में गांव के लड़कों ने दिखाया दमखम
लखीमपुर : युवराज दत्त इंटर कॉलेज के मैदान में राजीव गांधी खेल अभियान के तहत युवा कल्याण विभाग के द्व
लखीमपुर : युवराज दत्त इंटर कॉलेज के मैदान में राजीव गांधी खेल अभियान के तहत युवा कल्याण विभाग के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेहजम ब्लाक प्रमुख नीरु सिंह ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में 100 व 200 मीटर दौड़ में ग्राम भगौतीपुर के रिंकू यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में ग्राम डिप्टीपुरवा रायपुर के विमलेश ने प्रथम स्थान, 800 मी दौड़ में बेहजम के अजय कुमार ने प्रथम, 3000 मी की दौड़ में बेहजम के ही मोइन खां ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में घूरखेरा बेहजम के पंकज कुमार ने डिस्कस थ्रो में प्रथम, गोला फेंक में पसियनपुरवा के वीरेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में मढि़या की टीम विजेता व पहाड़खां पुरवा की टीम उपविजेता रही। विजयी खिलाड़ियों को अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद वर्मा ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग के ब्लाक खेल संचालक अजीत कुमार की देखरेख में हुई। इसमे निर्णायक की भूमिका कॉलेज के क्रीड़ा अध्यापक राम किशोर सैनी, ब्लाक बेहजम के खेल आशुतोष सिंह ने निभाई।