छत पर सो रही युवती से दुष्कर्म
मैगलगंज: थाना क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर दुष्क
मैगलगंज: थाना क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी ग्रामीण की 19 वर्षीय पुत्री 26 सितंबर की रात छत पर सोई थी। पीड़ित की मां अपनी मामी के घर गई थी। 26 सितंबर की रात लगभग 12 बजे गांव का ही एक युवक सुई उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र सूरज सिंह घर की छत पर चढ़ गया और छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार उसने काफी विरोध किया लेकिन कामयाब नहीं हुई। इस घटना की जानकारी उसने अपनी चाची को दी। लेकिन मां की अनुपस्थिति के कारण बात पुलिस तक नहीं पहुंची। मां के वापस आने पर लड़की ने आप बीती सुनाई तो महिला ने थाने पहुंच घटना की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त पुष्पेंद्र की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को पांच बजे लड़ैती देवी पंप के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की माने तो यह प्रेम प्रसंग का मामला है। प्रभारी निरीक्षक सतीश शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है, जबकि पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।