वैश्य सभा की ब्लाक इकाई गठित
कुशीनगर: अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की ब्लाक इकाई खड्डा का गठन रविवार को जिलाध्यक्ष
कुशीनगर: अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की ब्लाक इकाई खड्डा का गठन रविवार को जिलाध्यक्ष दीनवंधु मद्धेशिया की मौजूदगी में किया गया। जिसमें सुनील गुप्त को ब्लाक अध्यक्ष, अशोक कुमार को उपाध्यक्ष, रामप्रवेश को महामंत्री, योगेंद्र गुप्त को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा श्रीराम मद्धेशिया को छितौनी नगर अध्यक्ष, सुरेंद्र गुप्त उपाध्यक्ष व आनंद गुप्त मीडिया प्रभारी बनाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन, शिक्षा, नशा मुक्ति पर जोर दिया। समारोह को अरुण गुप्त, सुनील गुप्त, मोतीलाल गुप्त, रामभरोसे गुप्त, अमरचंद, ¨प्रस, श्रीराम, सुभाष, द्वारिका, नरेंद्र गुप्त आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला संरक्षक हरी प्रसाद गुप्त और संचालन अजय कुमार अंजय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ के पूजन और माल्यार्पण से हुआ।