कमरे में फंदे से लटका मिला बैंक कर्मी का शव
कुशीनगर: नगर के आवास विकास कालोनी में अपने ही घर में 42 वर्षीय बैंक कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला।
कुशीनगर: नगर के आवास विकास कालोनी में अपने ही घर में 42 वर्षीय बैंक कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला। प्रथम ²ष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। गुरुवार को बैंक कर्मी के कमरे से आ रही तेज दुर्गंध पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। नाक पर रूमाल बांध किसी तरह कोतवाल विजय राज ¨सह व एसएसआई यशवंत ¨सह मौके पर पहुंचे तो गृहस्वामी बैंक कर्मी सोहम मणि त्रिपाठी उर्फ मोनू का शव फंदे से लटकता मिला। शव को देख पुलिस यह भी कयास लगा रही है कि मौत दो से तीन पूर्व हुई है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी दो बच्चों संग गोरखपुर मायके में रहती हैं। मृतक बैंक कर्मी अकेले ही यहां रहते थे। घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाल ने कहा कि प्रारंभिक रूप से मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।