मंदसौर गोली कांड की ¨नदा
पडरौना: आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तिहाद-उल-मुसिलमीन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्ट
पडरौना: आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तिहाद-उल-मुसिलमीन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर मंदसौर में किसानों की गोली मारकर की गई हत्या की ¨नदा की। कहा गया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसा कर किसान विरोधी चेहरा जाहिर कर दिया है। अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष सलाहुद्दीन ¨हदल ने कहा कि किसान परिश्रम कर अन्न उगाता है, लेकिन सरकारें किसानों की उपेक्षा कर रही हैं। संचालन कर रहे पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश चंद्रा ने संगठन की सक्रियता पर जोर दिया। जिला प्रभारी मैनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश का उत्थान नहीं होगा। पार्टी नेता जय ¨सह ने भी बैठक को संबोधित किया।