किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर: कस्बा निवासी एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता
कुशीनगर: कस्बा निवासी एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता ने मंगलवार को नामजद तहरीर दे घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनोज राजभर को गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार की है। बताया जाता है कि घटना के समय बारह वर्षीय किशोर अपने घर से कुछ दूरी पर खेलने गया था। किशोर को अकेला देख एक दूसरे वार्ड का युवक बहला-फुसलाकर उसे कस्बे से दूर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना बाद खून से लथफथ पीड़ित जैसे-तैसे घर पहुंचा और अपनी आपबीती बताई। किशोर की हालत देख परिजन सन्न रह गए। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। सुबह पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गजेंद्र राय ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।