प्रधान के फर्जी मुहर का प्रयोग, हिरासत में आरोपी
कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाकखास के प्रधान का फर्जी मोहर प्रयोग करने वाले आरो
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 11:17 PM (IST)
कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाकखास के प्रधान का फर्जी मोहर प्रयोग करने वाले आरोपी को डायल 100 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक उक्त ग्राम की प्रधान सोना देवी के पति शंभु यादव को आशंका थी कि कोई व्यक्ति प्रधान के मोहर का दुरुपयोग कर रहा है। इसी बीच पीएनबी की फ्रेंचाइजी शाखा सिसवा नाहर में खाता खुलावाने पहुंची एक महिला के फार्म पर फर्जी मोहर लगा था। प्रधान प्रतिनिधि ने जब उक्त महिला रागिनी पत्नी बुलट निषाद से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वाल्मीकि द्वारा जो ग्राम पंचायत का ही वार्ड सदस्य है, मोहर लगाया गया था। शिकायत पर पहुंची डायल 100 पुलिस टीम आरोपी को थाने ले गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें