कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीराम महायज्ञ
कुशीनगर: कस्बे से सटे स्थित खागी बाबा स्थान पर आयोजित श्रीराम महायज्ञ का मंगलवार को भव्य कलश यात्रा
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 10:20 PM (IST)
कुशीनगर: कस्बे से सटे स्थित खागी बाबा स्थान पर आयोजित श्रीराम महायज्ञ का मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुबह दस बजे से निकली कलश यात्रा में शामिल महिला-पुरूष श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भ्रमण के बाद पुन: कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंच संपन्न हुई। जहां आचार्यगण द्वारा विधिवत पूजन व मंत्रोच्चार के साथ कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया। यज्ञ का समापन 25 जनवरी को होगा। यज्ञ के दौरान मानस दिनकर, दुर्गेश शास्त्री शाम पांच बजे से सात बजे तक श्रीराम कथा भी कहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें