पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी: शंभू
कुशीनगर: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी है। ऐस
कुशीनगर: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। बेहतर प्रदर्शन के बाद जब बच्चों को पुरस्कार मिलता है तो उनका मनोबल बढ़ता है। यह बातें रामकोला कस्बा के एक निजी विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने कही। कहा कि मौजूदा दौर प्रतियोगिता का है, ऐसे में जब बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में सफल होंगे, तभी उचित स्थान मिलेगा। वार्षिकोत्सव में बेहतर प्रस्तुतियों के लिए अनुराग, प्रियंका, सौम्या व वर्तिका को मुख्य अतिथि चौधरी ने पुरस्कृत किया। संचालन नर्वदेश्वर ने किया। इस मौके पर मुन्ना, रामनिवास, रामसमूझ राजभर, विनोद खरवार, रवींद्र जायसवाल, आरिफ शाह, देवेंद्र प्रसाद, प्रियंका मौर्य, ममता, अंजलि, अंतिमा, रंजना आदि मौजूद रहे।