अपने बलबूते कांग्रेस बनाएगी सरकार
कुशीनगर: देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किया है। गैर कांग्र
कुशीनगर: देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किया है। गैर कांग्रेसी सरकारों ने विकास का झूठा ढिढोरा पीट कर जनता को सिर्फ गुमराह किया। देश में आर्थिक इमरजेन्सी लगाकर भाजपा सरकार ने गरीबों का जीना दुश्वार कर दिया है। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने जूनियर हाईस्कूल परिसर में कांग्रेस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। विशिष्ठ अतिथि संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव कांग्रेस बिना किसी गठबंधन के पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। पार्टी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व जनता के बीच रहने वाले को ही टिकट देगी। सम्मेलन के प्रभारी अनवर जकी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की अखिलेश सरकार से जनता ऊब चूंकि है। ऐसे मे कांग्रेस के कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच रहे। ताकि प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश का चौमुखी विकास किया जाए। नरेन्द्र यादव, नागेन्द्र ¨सह, मनोज ¨सह, सीमा ¨सह, बाल्मिकी राय, गुलाम गौस, वारसी, मुन्ना अंसारी, अब्दुल क्यूम, जफरूल्लाह, रमाशंकर कुशवाहा, रमावती चौबे, आजम आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबेलास ¨सह व संचालन ब्लाक अध्यक्ष अशोक ¨सह ने किया। इस अवसर पर रमजान अली, एड. रहमुल्लाह ठाकुर, सुधांशु पांडेय, मुन्ना शाही, सुरेश यादव, मंटू यादव, इसहाक अंसारी, जन्नत बानो, गोरख राय, राम ¨सह, सूर्यभान ¨सह, नन्दलाल प्रसाद, रमाकान्त चौहान, डा.असलम, उदय प्रसाद गोंड़, शमशाद आलम, भोला राय, केदार राय, शोभा गुप्ता, राजकुमारी मिश्रा, बलदेव राय, तारा राय, नदीम सरवर, मजीबुल्लाह, कमरूदीन अंसारी, कृष्ण जायसवाल, अफताब हुसैन, शमशाद आलम, राधे वर्मा, रामनाथ मिश्र, संजय गोंड़, पलटन यादव, कृष्णमोहन पासवान आदि मौजूद रहे।