अज्ञात वाहन के रौंदने से युवक की मौत
कुशीनगर: अहिरौली थाना क्षेत्र के बरवा बावन ग्राम सभा में शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 10:36 PM (IST)
कुशीनगर: अहिरौली थाना क्षेत्र के बरवा बावन ग्राम सभा में शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामआशीष साहनी 40 पुत्र बनारसी बुरी तरह घायल हो गए। मेडिकल कालेज जाते समय रास्ते में ही इनकी मौत हो गयी। रामआशीष गांव के बाहर सड़क के किनारे पोखरी में मछली का शिकार करने गए थे और रात में नींद आने के कारण सड़क पर अपने उपर पालीथिन डालकर सो गए थे, जिससे वाहन ने इन्हें रौंद दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें