पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी
कुशीनगर : पटहेरवा थाना स्थित एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने घर से उ
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 11:22 PM (IST)
कुशीनगर : पटहेरवा थाना स्थित एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने घर से उस समय पकड़ लिया जब वह फजिलनगर के बघौच मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस उसे किशोर न्याय बोर्ड पडरौना पहुंचा दिया, जहां से उसे बाल सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया गया। कोइलसवा बुजुर्ग के टोला लौंगिया डीह निवासिनी महिला ने गांव के ही एक किशोर पर तीन वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया था, जिस पर उक्त गांव निवासी अवधेश चौहान के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दिया था। आरोपी किशोर को पुलिस ने फजिलनगर के बघौच मोड़ से पकड़ किशोर न्याय बोर्ड पडरौना भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें