कसया की खतौनी अब नेट पर
कुशीनगर : जनपद में कसया पहला ऐसा तहसील बन गया जो पूरी तरह नई तकनीक से लैस है। अब कसया तहसील के किस
कुशीनगर : जनपद में कसया पहला ऐसा तहसील बन गया जो पूरी तरह नई तकनीक से लैस है। अब कसया तहसील के किसानों की खतौनी नेट पर उपलब्ध होगी। गुरुवार को एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने नेट से खतौनी जारी करने के कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि दुनिया के किसी कोने में बैठे कसया क्षेत्र के लोग अब नेट पर अपने भूमि का लेखा जोखा ले सकेंगे। इसके लिए तहसील चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ई-गवर्नेंस की सुविधा लोगों तक पहुंचाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में खतौनी को नेट से जोड़ने का कार्य किया गया है। दूर रहने वाले लोग अपने भूमि की जानकारी के लिए धन खर्च करके तहसील आते थे और लेखपाल से खतौनी लेते थे। लोगों की परेशानी दूर करने और पारदर्शिता के लिए खतौनी को आनलाइन करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम शुक्ल ने बताया कि कसया तहसील जनपद का पहला तहसील है जहां यह सुविधा बहाल हुई है। इसके पूर्व एसडीएम ने वैदिक मंत्रोचार के बीच खतौनी आनलाइन कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कम्प्यूटर आपरेटर अनिल कुमार दूबे, दीनानाथ, लेखपाल अर¨वद पति त्रिपाठी, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर ¨सह, अधिवक्ता राजकुमार तिवारी, राजन मिश्र, सिकंदर वर्मा, पवन बिहारी मिश्र, साजिद अली, बबलू चौधरी आदि मौजूद रहे।