दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
कुशीनगर: कुबेरस्थान थाने के गांव पिपरा जटामपुर के दो टोले में मंगलवार को अलग अलग विवाद में हुई म
कुशीनगर: कुबेरस्थान थाने के गांव पिपरा जटामपुर के दो टोले में मंगलवार को अलग अलग
विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कुबेरस्थान में भर्ती कराया। पहली घटना में हीरा प्रसाद व गोरख गुप्ता के बीच खेत की मेड़ का विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था। इसके पूर्व लेखपाल के द्वारा खेत की पैमाइस कराकर मेड़ाबंदी की निशान लगा दिया गया था। उसी निशान पर गोरख गुप्ता तथा उनकी पत्नी पानमती देवी व लड़का प्रमोद गुप्ता मेड़बंदी करवा रहे थे। इसी दौरान मौके पर हीरा प्रसाद, वर्मा प्रसाद, विशुन प्रसाद, एवं मन्टू प्रसाद आदि लाठी डंडा और भुजाली से हमला बोल दिया। इससे मौके पर गोरख और उसकी पत्नी सहित लड़का घायल हो गए। पुलिस ने भुजाली को कब्जे में लिया है। इसी गांव के बिचला टोला निवासी अर्जुन वर्मा व लल्लन खरवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और दोनों पक्षों में मारपीट हो गया। इसमें अर्जुन और उसके पिता सूरज वर्मा घायल हो गए। इनका भी इलाज सीएचसी कुबेरस्थान में चल रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र ने कहा कि दोनों घटनाओ की पुलिस छानबीन कर रही। ़िफलहाल मौके से किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।