भाजपा ही दे सकती है स्वच्छ व पारदर्शी सरकार : स्वामी दिव्य सागर
कुशीनगर: दो वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश की तस्वीर बदल दी है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों
कुशीनगर: दो वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश की तस्वीर बदल दी है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच साझा करने को लेकर राष्ट्रीय संकल्प दिवस का आयोजन किया गया है। भाजपा ही एक मात्र राजनैतिक पार्टी है जो स्वच्छ व पारदर्शी सरकार दे सकती है। यह बातें हरिद्वार से आए स्वामी दिव्य सागर महराज ने कहीं। वे शनिवार को उप-नगर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संकल्प रैली को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दो दिवसीय संकल्प रैली के समापन अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार के काम-काज से आम जन संतुष्ट हैं, ¨कतु अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके बावजूद जनता को हक है कि वह सरकार को हर कसौटी पर कसे। पूर्व विधायक पं. नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों से देश की जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है, सरकार भी किए वादे को पूरा कर रही है। सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश की जनता ने एक निर्णायक सरकार दी है। मोदी सरकारी द्वारा संचालित योजनाएं जन-जन को लाभ पहुंचाने वाला है। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने की, संचालन शिक्षक नंदा पांडेय ने किया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, कृष्ण बिहारी मिश्र, संजय श्रीवास्तव, डा. संजय मिश्र, विकास पांडेय, अजय राय, जेके ¨सह, प्रहलाद केसरी, राम नरेश मिश्र, बच्चा मिश्र, ध्यानेश ओझा, राम नरेश दुबे, राजकिशोर शर्मा, मनोज ¨सह, विकास पांडेय, संदीप पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, सुरेंद्र नाथ द्विवेदी, कृष्ण पांडेय, मनंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।