सपा की विकास परक नीतियों से सबको मिल रहा लाभ : ब्रह्माशंकर
कुशीनगर: सपा की बैठक शनिवार को यहां एक निजी होटल में हुई। इस दौरान विधान परिषद सदस्य के उम्मीदवार रा
कुशीनगर: सपा की बैठक शनिवार को यहां एक निजी होटल में हुई। इस दौरान विधान परिषद सदस्य के उम्मीदवार रामअवध यादव को जिताने पर चर्चा कर पार्टी पदाधिकारियों में जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सपा की विकासपरक नीतियों से आज जन-जन को लाभ पहुंच रहा है। सरकार गांवों को खुशहाल बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस दिशा में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव व जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। त्रिपाठी ने कहा कि संपन्न हुए पंचायत चुनाव में सपा को मिला एतिहासिक समर्थन इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनअपेक्षाओं पर खरा उतरी है। राज्य मंत्री राधेश्याम ¨सह ने कहा कि प्रमुख चुनाव में अधिकांश पार्टी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन सपा सरकार की नीतियों की जीत है। 2017 में भी प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री राजेश ¨सह, डा.पीके राय, डा.बीके मिश्र, विधायक पूर्णवासी देहाती आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रामअवध यादव को विधान परिषद सदस्य उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया गया। उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ताओं में विकासखंड वार जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में निर्विरोध प्रमुख चुने गए सात विकास खंडों के पार्टी उम्मीदवारों के साथ-साथ नव-निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इलियास अंसारी, बालकृष्ण मिश्र, शैलेंद्र ¨सह, भोला प्रसाद यादव, हीरा लाल प्रजापति, मिठाई लाल यादव, प्रदीप जायसवाल, बनारसी यादव आदि उपस्थित रहे।