समस्तीपुर बना विजेता
कुशीनगर: स्व. चंद्रमा ¨सह मेमोरियल अंतरराज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्राथमिक विद्यालय स
कुशीनगर: स्व. चंद्रमा ¨सह मेमोरियल अंतरराज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्राथमिक विद्यालय सरिसवां के मैदान में समस्तीपुर और छपरा के बीच खेला गया। इसमें समस्तीपुर की टीम ने दो सेटों के खेल में 25-15 तथा 25-10 से विजय दर्ज की। खेल का शुभारंभ मंडलायुक्त के सहायक रामबदन वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्त ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अंग है। खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। निर्णायक की भूमिका संजू व मुरारी लाल ने निभाई। आयोजक डा. विनय कुमार ¨सह ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर विवेक, नारायण तिवारी, ब्रजेश राय, हरिशंकर ¨सह, नंदलाल ¨सह, रवि ¨सह, सत्येंद्र, राजेंद्र यादव, शक्ति प्रकाश ¨सह, संजय ¨सह आदि मौजूद रहे।