पत्नी से विवाद में पति ने आग लगा दे दी जान
कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव मल्लूडीह में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने मिट्टी का ते
कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव मल्लूडीह में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने मिट्टी का तेल गिराकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है।
गांव के जितेंद्र 35 विदेश में नौकरी करते थे। कुछ महीने पूर्व ही वह घर आए थे। विदेश से आने के कुछ दिनों बाद से ही अक्सर उनके व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती। घटना की रात भी दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी व विवाद हुआ। बताते हैं कि इसी बीच अचानक जितेंद्र ने कमरे में गैलन में रखा मिट्टी का तेल अपने उपर पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। पत्नी के शोर मचाने पर मौके पर जुटे परिजन और पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ¨कतु तब तक वह बुरी तरह जल चुका था।